Surprise Me!

महराजगंज में टूटी नाली बनी मुसीबत | सड़क पर बह रहा गंदा पानी, लोगों में आक्रोश!

2026-06-21 1 Dailymotion

महराजगंज नगर क्षेत्र के सिविल लाइन मोहल्ले में मोतीलाल शर्मा के घर के पास नाली पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। नाली टूटने से गंदा पानी लगातार सड़क पर बह रहा है, जिससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय निवासियों अतिउल्लाह, इमरान खान और मोतीलाल शर्मा ने बताया कि लंबे समय से नाली की मरम्मत नहीं कराई गई है। टूटे हिस्सों में पानी जमा रहने से बदबू फैल रही है और संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। बरसात के मौसम में जलभराव के कारण हालात और भी गंभीर हो जाते हैं।

लोगों ने नगर पालिका से जल्द से जल्द नाली की मरम्मत कराने और जल निकासी की उचित व्यवस्था करने की मांग की है।

|| Mahrajganj News || Maharajganj || Civil Lines

#Maharajganj #CivilLines #BrokenDrain #DrainageProblem #WaterLogging

Buy Now on CodeCanyon